March 10, 2026

70 गाड़ियों से 300 पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा…फिल्मी स्टाइल में दबिश

4445642-untitled-73-copy

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापेमारी की. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस 70 गाड़ियों और 300 कर्मियों के साथ बरेली में दाखिल हुई थी. टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी. लेकिन हैरत की बात यह रही कि इस कार्रवाई की जानकारी बरेली के किसी सीनियर पुलिस अधिकारी को नहीं हुई. आपको बता दें कि बीती रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव अगरास में उत्तराखंड के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आई थी. जिसमें फॉरेंसिक, दंगा नियंत्रण, महिला पुलिस और अन्य एक्सपर्ट शामिल थे. गांव में भारी पुलिस बल देखकर लोग दहशत में आ गए. इस दौरान पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हालांकि, उनसे किसी तरह की अवैध बरामदगी नहीं हुई. फिलहाल, पूछताछ के बाद 15 लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

You may have missed