रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सभी नगर वासियों को होलिका द हन और होली पर्व पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को सुन्दर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के चरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से होली पर्व पर पालतू जानवरों, सड़कों के मवेशियों और जानवरों पर रंग – ग़ुलाल आदि ना डालने की विनम्र अपील की है।



