June 13, 2026

ग्वालियर पुलिस ने 11 चोरियों के मास्टरमाइंड ‘जादू’ को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

IMG-20250320-WA0000

 

रायपुर/डबरा। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में 11 चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश कार्तिक उर्फ ‘जादू’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर इलाके में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने तीन दिन की कड़ी निगरानी के बाद उसे पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार्तिक उर्फ जादू पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बीते 24 फरवरी की रात डबरा की जवाहर कॉलोनी में चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की बड़ी चोरी की थी।

You may have missed