March 11, 2026

एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चला बुलडोजर

IMG-20250324-WA0047

 

 

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई किशोरपुर और रामनेर गांवों में की गई, जहां बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। इस अभियान का नेतृत्व यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने किया, जिनके निर्देश पर ओएसडी लैंड और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार, कुछ भूमाफिया जेवर एयरपोर्ट परियोजना में अधिग्रहित होने वाली जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि ये भूमाफिया किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं और मुआवजे की रकम में हेरफेर कर रहे हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

You may have missed