June 17, 2026

9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

IMG-20250226-WA0047

 

रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने रविवार को ग्राम रूपुंगा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। टीआई धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रूपुंगा निवासी संजू डनसेना (19 वर्ष) अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संजू डनसेना के घर की घेराबंदी कर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी ने घर के सामने छिपाकर रखी 09 लीटर महुआ शराब बरामद कराई।

You may have missed