Home छत्तीसगढ़ मंदिर जाते समय बाइक में लगी आग, काबू

मंदिर जाते समय बाइक में लगी आग, काबू

1
0

कोरबा। कोरबा में मां सर्वमंगला मंदिर जा रहे एक युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। युवक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। घटना मंदिर से कुछ दूर मुख्य मार्ग पर हुई। बाइक में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रेत-मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। सर्वमंगला मंदिर के बाहर नारियल बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था।