March 11, 2026

भाजपा के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर केंद्रित प्रदर्शनी का जम्वाल और साय ने किया उद्घाटन

IMG-20250407-WA0249

रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने किया।

भाजपा के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर केंद्रित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रंम में मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव, किशोर महानंद, भाजपा नेता अमित मैशरी सहित पदाधिकारीगण इस मौके पर मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की राजनीतिक यात्रा, संघर्षों और बलिदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में यह दर्शाया गया है कि संसद से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़कर आज देश में भारतीय जनता पार्टी 13 करोड़ कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
—————–

You may have missed