March 11, 2026

निगम जोन 7 द्वारा रामनगर में लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण को तोड़ा गया

IMG-20250409-WA0239

 

रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे और उप अभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा बिना अनुमति किये निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में आज जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत रामनगर में लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण में प्लीन्थ को अभियान चलाकर थ्री डी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की गयी है.

You may have missed