March 11, 2026

PM मोदी आज वाराणसी में देंगे 3884 करोड़ की सौगात

IMG-20250411-WA0005

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। 50वें दौरे पर काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे।

You may have missed