Home छत्तीसगढ़ बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम कमकासुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम कमकासुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

1
0

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर के अंतर्गत दुल्की माइन्स के समीपस्थ ग्राम कमकासुर में 10 अप्रैल 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 16 लोगों की जांच करके उनको दवाई का वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में सामान्य जांच के अतिरिक्त शुगर, बीपी आदि की निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा, सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए, निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय तथा खनिज क्षेत्रों में किया जा रहा है।
————