March 11, 2026

पूर्व मन्त्री एवं पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने शशिबाला कन्या शाला के निर्माणाधीन भवन का कार्य तत्काल गतिमान कर भूतल और प्रथम तल का कार्य 15 जून के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देश

IMG-20250416-WA0056

आज प्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, दानवीर

भामाशाह वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि श्री कुर्रे, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे,कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे,जोन 2 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के दानवीर भामाशाह वार्ड के तहत शशिबाला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शुक्रवारी बाजार में 2 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से प्रगतिरत स्कूल के निर्माणाधीन भवन की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. पूर्व मन्त्री और पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने स्थल पर कार्य की प्रगति देखकर उसकी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जोन 2 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए. पूर्व मन्त्री और रायपुर पश्चिम विधायक ने कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए शीघ्र प्रगति लाकर दिनांक 15 जून 2025 के पूर्व भूतल और प्रथम तल पर निर्माण और विकास कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश नगर निगम के सम्बंधित जोन 2 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को दिए हैँ. ताकि नया सत्र नए स्कूल भवन में लगाया जा सके. पूर्व मन्त्री और रायपुर पश्चिम विधायक ने प्रगतिरत निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सतत मॉनिटरिंग कर पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि कार्य को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण गंभीरता से करवाएं, इसमें कोई लापरवाही अथवा हीला – हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा.

You may have missed