MLA के लेटरपैड का दुरुपयोग, 20 लाख निकाले गए
जिले में जिला खनिज प्रतिष्ठान फंड से जुड़ा एक फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटरपैड का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवा ली। धोखाधड़ी तब सामने आई जब संबंधित विभाग द्वारा हस्ताक्षर की पुष्टि हेतु विधायक कार्यालय को पत्र भेजा गया। विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे ने स्पष्ट किया कि न तो विधायक ने और न ही उनके कार्यालय ने इस प्रकार का कोई आवेदन किया था और न ही किसी फाइल पर स्वीकृति दी गई थी।