June 9, 2026

ऑनलाइन सट्टेबाजी का बढ़ता जाल…आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया, ऐसे स्क्रीनशॉट मिले

IMG-20250420-WA0004

 

मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार की रात आईपीएल मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान माणिकचंद कृपाशंकर मौर्य के रूप में हुई है, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा था. जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-11 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि माणिकचंद मौर्य नाम का आरोपी आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में शामिल है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. वह सट्टेबाजी के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहा था.

You may have missed