Home छत्तीसगढ़ रेल की पटरी पर दिखा हाथियों का झुंड,

रेल की पटरी पर दिखा हाथियों का झुंड,

1
0

 

 

रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल में एक बार फिर हाथियों की सक्रियता देखी गई है. खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर की रेल लाइन को पार करते हुए हाथियों का एक दल नजर आया, जिसमें 5 नन्हें हाथी शावक भी शामिल थे. यह दल आमागांव परिसर से निकलकर बायसी परिसर में घुसा हुआ है. धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग इलाकों में फिलहाल 100 से अधिक हाथी घूम रहे हैं. इन हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आधे दर्जन से ज्यादा गांवों को अलर्ट किया है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो.