March 11, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा…जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, भीड़ ना जुटा पाना पड़ा महंगा?

IMG-20250421-WA0025

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बक्सर के दलसागर में आयोजित सभा के फ्लॉप होने के बाद कार्रवाई की पहली गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी है। पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। सभा के दौरान पार्टी नेताओं में आपसी समन्वय का घोर अभाव देखा गया था। रैली स्थल पर जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 प्रतिशत भीड़ भी नेता नहीं जुटा पाए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में लोगों को लाने की जगह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर केवल अपना चेहरा चमकाने में ही व्यस्त देखे गए थे।

You may have missed