संकुल जामकोटपारा में विदाई सह सम्मान का आयोजन
कोंडागांव संकुल स्रोत केंद्र जामकोटपारा कोंडागांव में दिनांक 21/04/2025 दिन सोमवार को संकुल क्षेत्र से सेवानिवृत्त संकुल प्राचार्य दिनेश शुक्ला ,प्रधान अध्यापक नीलकंठ शार्दुल ,श्रीमती अनिता यादव ,जानसिंग नेताम व अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर जामकोटपारा संकुल से पदोन्नत हुए श्रीमती विद्या गनवीर , श्रीमती रामेश्वरी बघेल व श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन को वर्तमान संकुल प्राचार्य शांतिलाल सलाम व सी.ए. सी. महावीर सलाम के मार्गदर्शन में समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया। विशेष अतिथि के रूप में शीतल कोर्राम व डॉक्टर सी.के. हिरवानी उपस्थित रहे साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती निर्मला छिपाणी, श्रीमती बिन्दावती भंडारी, रामाधीन नरेटी, हीरालाल ध्रुव, सूरजलाल मातलाम, सहदेव मरकाम, त्रिनाथ सर,श्रीमती पुनम नायडू, श्रीमती पूर्णिमा नाग,श्रीमती आशा ठाकुर, कुमारी ओकेश्वरी राजपूत, श्रीमती कामिनी मिश्रा,श्रीमती ललिता नेताम,श्रीमती हेमलता ठाकुर,अनिल साहू,श्रीमती कुंती नाग, जयप्रकाश यादव, योगेंद्र चतुर्वेदी,श्रीमती स्मृति चन्द्राकर, श्रीमती मंजुला बोस, श्रीमती अरुणा नेताम, श्रीमती सुमित्रा सोरी, कृष्ण यादव, महेंद्र देवांगन, जयलाल बघेल, सोहन ठाकुर, श्रीमती नीता सोनवानी, श्रीमती हेमपुष्पा पाटिल व पवन तलवार का विशेष योगदान रहा।