टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स की चमक-धमक भरी लाइफ को देख हर किसी के मन में यह जरूर आता है- ‘वाह! क्या लाइफ है’, लेकिन यह स्टारडम उनकी कई परेशानियों का कारण भी बन जाता है। उन्हें कड़ी सुरक्षा में चलना पड़ता है। कभी वह फैंस की भीड़ से घिर जाते हैं, तो कभी कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे देता है। ऐसी ही जान से मारने की धमकी को लेकर एक्टर टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में बने हुए हैं। जब इस बात की खबर मुंबई पुलिस को मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि बाद में इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया।