Home देश 1 लाख पार: इतना महंगा हुआ गोल्ड…इसलिए महंगा हुआ सोना

1 लाख पार: इतना महंगा हुआ गोल्ड…इसलिए महंगा हुआ सोना

1
0

 

 

नई दिल्ली: सोने की कीमतों (Gold Rate) ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया. जहां एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने पर गोल्ड रेट में जोरदार उछाल आया और ये 99000 रुपये के पार निकल गया, तो घरेलू मार्केट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख रुपये को पार कर गया. Gold Price में आए इस जोरदार उछाल के पीछे के कारणों की बात करें, तो कई हैं, जिनमें सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से छिड़ी ट्रेड वॉर की टेंशन है.