IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ बड़ा कारनामा कर सकते हैं KL Rahul, निशाने पर होगा डेविड वॉर्नर और कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल सीजन 18 के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें DC के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) पर होंगी, जो पिछले सीजन में LSG की कप्तानी संभाल रहे थे। केएल राहुल इस मैच में अगर 51 रन बना लेते हैं, तो वह दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान रच देंगे। कौन-सा है वो कीर्तिमान? आइए विस्तार से जानते हैं।
LSG के खिलाफ बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं KL Rahul
गौरतलब है कि 13 साल के आईपीएल करियर के दौरान केएल राहुल 138 मैचों की 129 पारियों में 45.82 की औसत और 135.70 के स्ट्राइक रेट से 4949 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 39 अर्धशतक भी जड़े हैं। अगर आज राहुल 51 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।