March 11, 2026

अब रक्त 1550 की जगह 1100 प्रति यूनिट

IMG-20250422-WA0024

 

 

 

आशीर्वाद ब्लड बैंक, नेहरू नगर, भिलाई की पहल जोकि एक समर्पित सेवा संस्था जो विगत 8 वर्षों से सतत रूप से रक्तदान के माध्यम से मरीजों की सेवा में संलग्न है। हमारे यहाँ स्वेच्छिक रक्तदानकर्ताओं द्वारा दान किए गए रक्त की वैज्ञानिक प्रक्रिया से जाँच की जाती है — जिसमें HIV, HBsAg, HCV, VDRL और Malaria Parasite की जाँच अनिवार्य रूप से की जाती है।

सभी कम्पोनेंट्स (Packed Cells, Whole Blood, Plasma, Platelets) को सेंट्रीफ्यूज प्रक्रिया के उपरांत मानक तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क इस प्रकार है:

Packed Cells: ₹1550

Whole Blood: ₹1550

Fresh Frozen Plasma: ₹400

Platelets: ₹400

सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 से हम Packed Cells और Whole Blood के प्रोसेसिंग शुल्क को 1550/- से घटाकर ₹1100 निर्धारित कर रहे हैं।

आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई के प्रोसेसिंग शुल्क इस प्रकार होंगे:

Packed Cells: ₹1100

Whole Blood: ₹1100

Fresh Frozen Plasma: ₹400

Platelets: ₹400

यह निर्णय आमजन को चिकित्सा खर्च में राहत देने हेतु लिया गया है, ताकि किसी भी आपातकाल में जीवन बचाने की इस मुहिम में आर्थिक बोझ आड़े न आए।

आपको यह भी सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया के कारण विगत 3 महीनों से बंद ब्लड बैंक का संचालन 25 जनवरी 2025 से पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

हमारा ध्येय : सेवा ही हमारा धर्म है।
आप सभी का सहयोग और स्नेह सदैव हमारे साथ बना रहे।

ऐसा करने वाले हम पुरे प्रदेश के पहले प्राइवेट ब्लड बैंक होंगे।

ब्लड बैंक का संचालन करना किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रह सकता, हमें समय समय पर जिले के कई संगठनो द्वारा सहयोग प्राप्त होता रहता है जिसमे मुख्य रूप से नव दृष्टि फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा, ब्लड इंटीग्रेटेड आर्मी, प्रजा सेवा समिति, श्री साईनाथ सेवा समिति, शेयर एंड केयर, जीतो जैन कम्युनिटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, बी एन आई, जेसीआई, सूफी सत्संग निजी न्यास, शपथ फाउंडेशन, विद्या फाउंडेशन, रोटी बैंक, अस्तित्व सेवा समिति, श्री रामदूतम शरण, श्री राम लाल सेवा समिति, सतनाम फाउंडेशन, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब, गगन फाउंडेशन, CBT मुस्लिम तेली बिरादरी, बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति, सेवा परमो धर्म, छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद, अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, उपहार फाऊंडेशन, छात्र युवा मंच, कर्मवीर युवा शक्ति संगठन, कालीबाड़ी सेक्टर 6, जयसवाल कल्याण सेवा समिति, स्वच्छता अभियान, फील परमर्थम, जन समर्पण सेवा समिति, ओम साइ रक्तदाता सेवार्थ समिति, यूनुस ब्लड डोनर क्लब, फ्लोटिंग विंग, एनिमल सेवियर, डीबी ग्रुप दल्ली राजहरा

सादर,
विकास जायसवाल
डायरेक्टर
आशीर्वाद ब्लड बैंक, नेहरू नगर, भिलाई (छ.ग.)

You may have missed