March 10, 2026

नेता होने के नाते मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए’…सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को लेकर क्यों कहा ऐसा?

IMG-20250423-WA0022

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा की आपराधिक मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में आपसी सौहार्द से सुलझाने की अपील की है. अदालत ने सुनवाई करते हुए ये भी कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए. पीठ ने अब इस मामले की सुनवाई 21 मई तक के लिए स्थगित कर दी है. इस मामले में निचली अदालत से जारी जमानती वारंट को चुनौती देने वाली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए. कोई आसमान नहीं गिर पड़ेगा.

You may have missed