पहलगाम आतंकी हमला: अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो-टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकवादी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”