March 9, 2026

29 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, सैलरी 15 हजार तक

IMG-20250424-WA0005

 

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड संचालक आशीष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सेल्स एक्जीक्यूटिव के 04 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 02 पद एवं ट्रेनी इंजीनियर के 04 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा/ग्रेजुएट/डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर ज्ञान है।

You may have missed