बिलासपुर में होगा ऐतिहासिक श्री गो-प्रतिष्ठा महायज्ञ और भविष्य पुराण कथा
गौमाता की पुनः प्रतिष्ठा एवं राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के न्याय नगरी बिलासपुर में एक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि 28 मई से 5 जून 2025 तक चलने वाले ‘श्री गो-प्रतिष्ठा महायज्ञ’ एवं भविष्य पुराण कथा का भूमि पूजन शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 4:30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन रामा वर्ल्ड ग्राउंड, रायपुर रोड, बिलासपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा।