March 7, 2026

पाकिस्तान से आए सिंधी नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

4550561-untitled-1-copy

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को एक मई तक देश छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद देशभर में खासकर सिंधी समाज में हड़कंप मच गया है। रायपुर में विजय शर्मा से मिलने पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के कई लोग पहुंचे और अपनी पीड़ा साझा की। दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले सिंधी समाज के लोग वर्षों से धार्मिक और सामाजिक अत्याचारों के चलते भारत की ओर रुख कर रहे हैं। ये नागरिक भारत में वीजा पर आकर बस जाते हैं और समय बीतने के साथ नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं। भारत के नियमों के अनुसार, नागरिकता के लिए कम से कम 8 वर्ष भारत में निवास आवश्यक है। इस प्रक्रिया में कई लोग होते हैं जो अभी उस अवधि को पूरा करने के इंतजार में हैं।