देहरादून में रायपुर पुलिस की रेड, 7 सटोरिए गिरफ्तार
रायपुर। देहरादून में रायपुर पुलिस ने रेड मारकर 7 सटोरिए गिरफ्तार किए है, स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।