मंदसौर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, इस घटना पर राष्ट्रपति ने भी शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, ”मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”