7 लोगों की मौत, नेशनल हाईवे में दो कारों की टक्कर
तिरुनेलवेली जिले के नांगुनेरी के नजदीक थलपति समुद्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई।मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इस दुखद घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब एक कार तिरुनेलवेली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार विपरीत दिशा से आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है।