12 मौतें अब तक, कुएं से निकाली जा रही लाश
एमपी। मंदसौर जिले के संजीत क्षेत्र स्थित कछारिया गांव में बड़ा हादसा हो गया. जहां एक वैन बाइक से टकराने के बाद फिसलकर कुएं में गिर गई. जिससे 12 लोगों की मौत हो गई. वैन में कुल 14 लोग सवार थे. कुएं में गिरे लोगों को बचाने गए एक व्यक्ति और हादसे के शिकार बाइक सवार की भी मौत हो गई. फिलहाल प्रशासन की मदद से सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है. वैन में सवार कुएं में गिरने के बाद बच निकली महिला, जिसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने बताया कि एक बाइक सवार सड़क पर आ रहा था. हम लोग आंतरी माता का दर्शन करके लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पर आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में वैन टकरा गई और टक्कर होने के बाद वैन कुएं में गिर गई. कुएं की मुंडेर नहीं थी. वैन के कुएं में गिरते ही चीख-पुकार मच गई.