March 14, 2026

लिंग रोड के व्यापारियों ने किया निर्वाचित चेम्बर पदाधिकारियों का सम्मान

IMG-20250508-WA0001

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन एवं उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, मंत्री मनोहर कृष्णानी का सम्मान लिंक रोड के प्रतिष्ठित व्यापारी दिलीप पवानी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों के साथ किया ।

इस अवसर पर सम्मानित गार्गी शंकर मिश्र ने कहा भिलाई चेम्बर की टीम का टीम वर्क छत्तीसगढ़ में उसे मजबूती प्रदान करता है।अजय भसीन ने कहा लिंक रोड के व्यापारियों ने हमेशा चेम्बर के कार्यक्रम में अपनी पहचान बनाई है आगे भी व्यापारी हित में काम करने की जरूरत होगी तो चेम्बर की भूमिका अग्रणी रहेगी। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को आपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया आपके हर फैसले पर सारा देश एक साथ रहकर अपने भारतीय होने के कर्त्तव्य पर गौरवान्वित महसूस करेगा। सभी ग्राहकों को मिठाइयां बांटी गई। खुशियों के इस पल में प्रेम रत्न गहलोत, जयराम गेहानी,पवन जिंदल,मनोज माखीजा, सुनील मिश्रा, रितेश अग्रवाल,कृपाल बजाज,चिन्ना राव, रामचंद्र चुंगानी, अनिल अग्रवाल,खिलू होतवानी,निरंकार सिंह,दीपक रावलानी,अखराज ओस्तवाल , विक्की गेहानी, भूषण अदलखा मनीष सत्यानी, सुधाकर शुक्ल गोपीराज पवानी, शिवराज शर्मा,मोहनलाल कुकरेजा, विशाल छाबड़ा मनोहर लाल धनानी,जय जिंदल रोहित पवानी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed