March 15, 2026

महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 में पार्षदों की बैठक लेकर कार्यो की समीक्षा की

IMG-20250509-WA0015

*जनसमस्याओं का त्वरित निदान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की, जन समस्याओं का त्वरित निदान करने के दिये निर्देश*
*टाइमर को सेट कर स्ट्रीट लाईट व्यवस्थित जलाने के निर्देश*
*जलकर अदा नहीं करने वाले लोगो के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही के निर्देश*
रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 कार्यालय पहुंचकर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, श्री अवतार भारती बागल, पार्षद श्रीमती रामहीन कुर्रे, श्रीमती कृतिका जैन, श्री शेख मुशीर, श्री खगपति सोनी, जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. घृतलहरे सहित जोन के संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जोन के विभिन्न विभागो के कार्यों की जानकारी लेकर उसकी गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक में वार्ड पार्षदों से चर्चा कर सुझाव लिये।
महापौर ने बैठक में नगर निगम को नियमानुसार जलकर अदा नहीं करने वाले लोगो की सूची बनाकर उनके घरो के नल कनेक्शन काटने की कडी कार्यवाही अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन स्तर पर जनसमस्याओं का त्वरित निदान नहीं होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है। महापौर ने जोन स्तर पर जन समस्याओं का त्वरित निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है। महापौर ने जोन के वार्डो में सुव्यवस्थित स्ट्रीट लाईट प्रबंधन करने टाइमर सेट कर स्ट्रीट लाईट शत प्रतिशत संख्या में जलाने की व्यवस्था करने निर्देशित किया है। महापौर ने सभी वार्डो में सतत मॉनिटरिंग कर गर्मी में सुगम जल आपूर्ति नागरिको को करने एवं वर्षा पूर्व गंदे पानी का निकास सुगम बनाने नालो, नालियों की अच्छी तरह पूर्ण सघन सफाई करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।