June 6, 2026

अस्पताल में अच्छे डॉक्टरों की है कमी l

IMG-20250510-WA0045

मेडिसिन ओपीडी में नंबर लगाना, दिखाना, फिर रिपोर्ट दिखाना, खासतौर पर डॉ. गुंजन ,डाक्टर पी के राय को दिखाना बहुत ही कठिन है। इसे सरलीकरण करने की आवश्यकता है ।अस्पताल में अच्छे डॉक्टरों की कमी है। इसे दूर करने का प्रयास करें ।हार्ट एवं न्यूरो से संबंधित डॉक्टर सप्ताह में तीन दिन रायपुर से आते हैं फस्ट हाफ़ में 20 मरीज़ों को देखते हैं उन्हें फुल टाइम के लिए रखा जाये ताकि मरीज़ों को सुविधा हो सकें ।गैस्ट्रो में भी रिटायर डॉक्टर है। नई डॉक्टरों की भर्ती की जाये ।मरीज़ों को सुबह 9.15 तक़ टोकन नहीं मिल पाने के कारण तीन महीने तक दवाई रिपीट नहीं हो पाती है उस नियम को तत्काल हटाया जाए ।65 वर्ष से अधिक के मरीज़ों के लिए 24x 7अलग ओ पी डी हो ।इन्हें ओ पी डी की ज़्यादा आवश्यकता होती है ।डाक्टरो की संख्या बढ़ाने की ज़रूरत है ।ओ पी डी मे मरीज़ों के बैठने के लिए सर्व सुविधा युक्त टेबल कुर्सी की व्यवस्था की जाए ।उचित संख्या में कूलर एवं पंखे उपलब्ध करवाए जाए ।मोटरसाइकिल एवं कार पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें ।अस्पताल में संयंत्र के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को कोई भी असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए ।प्रबंधन इन सभी मांगों को तत्काल पूर्ण करे ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन यह मांग करता है ।बैठक में संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष जगजीत सिंह,सुधीर गडेवाल,संयुक्त महामन्त्री अनिल गजभिये,प्रदीप कुमार पाल, जोगिंदर कुमार,भूपेन्द्र बंजारे,गौरव कुमार, सचिव गंगा राम चौबे,अखिलेश उपाध्याय,संजय कुमार साकुरे,पूरन लाल साहू,घनशयाम साहू,वीरेंद्र गोस्वामी,मिर्ज़ा बेग,पुरुषोत्तम राव,बिभाष सिन्हा,राजीव सिंह,जगन्नाथ नाले,प्रशांतशीर सागर आदि उपस्थित थे ।