उज्जवल दीवान ने कहा कि रेत माफियाओं या अन्य कोई भी माफिया की दादागिरी छत्तीसगढ़ राज्य में नही चलेगी, रेत माफियाओं द्वारा बलरामपुर जिले में आरक्षक शिवभजन सिंह की ट्रेक्टर में दबा कर हत्या की गई है उसकी हम निंदा करते हैं तथा शहीद आरक्षक के परिवार के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। छत्तीसगढ़ सरकार को शहीद आरक्षक शिवभजन सिंह को शहीद मानना पड़ेगा तथा उनके परिवार को शहीद परिवार की सम्पूर्ण सुविधाएं देनी पड़ेंगी, यदि ऐसा नही होता है तो “सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ” शहीद जवान के सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।



