March 19, 2026

सीबीएसई वाणिज्य संकाय में अदिति ने किया टॉप

IMG-20250513-WA0003

 

जांजगीर – चाम्पा। सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में जांजगीर की अदिति सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय मे टॉप किया है। अदिति जिला उपभोक्ता आयोग मध्यस्तता परिषद जांजगीर के सदस्य मनरमण सिंह की पुत्री है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर की छात्रा अदिति शुरू से मेघावी छात्रा रही है। दसवीं बोर्ड में उन्होंने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भैया मनु राज सिंह को देते हुए बताया कि सत्र शुरू होते ही उन्होंने प्रतिदिन 7 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई की। वह भविष्य में न्यायपालिका के क्षेत्र में सेवा करना चाहती है।

You may have missed