आवागमन हेतु सड़क के दोनों ओर डायवर्सन मार्ग हैँ, उनका उपयोग किया जा सकता है
*रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार सभी आम जनता को सूचित किया गया है कि रायपुर शहर स्थित महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र.-32 में अंवति विहार मुख्य मार्ग,जो जी.ई. मार्ग से खम्हारडीह थाना तक जाता है, में स्थित द फूड स्टापेज भवन के सामने पुलिया को तोड़कर नव निर्माण किया जाना है। जिस हेतु उक्त मार्ग को पुलिया के पास दोनों तरफ बंद किया जा रहा है जो आज दिनांक 14 मई 2025 की रात्रि से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगा। आवागमन हेतु सड़क के दोनों ओर डायवर्सन मार्ग है, उनका उपयोग किया जा सकता है। द फूड स्टापेज भवन के पास से आवागमन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।*



