March 13, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल व्दारा थाना सुपेला के विवेचकों की ली गई समीक्षा बैठक ।

IMG-20250515-WA0012

 

.लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिया गया मार्गदर्शन।

दिनांक15.05.2025 का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा *थाना सुपेला में विवेचको की बैठक ली गई*। बैठक में *सुपेला थाना के लंबित अपराधों का बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई* । समीक्षा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में *धोखाधड़ी एवं ठगी (धारा 420 भादवि) के अपराधों के निकाल के संबंध में विवेचकों को मार्गदर्शन दिया गया* । साथ ही *शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के निकाल हेतु विवेचको को तरीके बताए* । नए कानून में दिए गए प्रावधान अनुसार *बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरणों को 60 एवं 90 दिवस में निराकरण हेतु निर्देशित किया* गया। थाने स्तर पर संधारित *समस्त रिकार्ड को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करने की हिदायत दी गई* तथा विवेचकों को लंबित अपराधों के निकल हेतु 07 दिवस का समय देते हुए अगली समीक्षा बैठक तक *अधिक से अधिक प्रकरणों के निकाल करने हेतु निर्देश दिए गए* ।
बैठक में रीडर प्रथम निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव, स्टेनो श्री गोकुल राम देवांगन, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव एवं थाना के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।