आम जनता की सुविधा हेतु 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी पुलिस पेट्रोल पंप।
. *जरूरतमन्दो को नही भटकना पड़ेगा रात्रि में पेट्रोल के लिए।*
. *आम जनता एवं जरूरतमन्दों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद।*
-दुर्ग पुलिस वेलफेयर सोसायटी व्दारा सेक्टर 06 भिलाई में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप* जो प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुली रहती थी जिसे *आम जनता एवं जरुरतमन्द लोगो को रात्रि के समय पेट्रोल पम्प बन्द होने से होने वाली असुविधा* को देखते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप को 24 घण्टा खोले जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) व्दारा निर्देशित किए जाने पर* दिनांक 15/05/2025 से लगातार *24 घण्टा संचालित किया जा रहा है।*