March 11, 2026

ACCU में वर्षों से जमे अफसर व आरक्षको को SSP अग्रवाल ने भेजा पुलिस लाइन

IMG-20250517-WA0010

 

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा आज जारी आदेश के तहत 14 लोगों का प्रशासनिक आधार पर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तक तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र दुर्ग में स्थानांतरित किया गया है।

जिसमें वर्षों से जमे हुए (ACCU) में एक दर्जन से अधिक जमे हुए लोगों को पुलिस लाइन भेजा गया है ।उसी तहत यातायात सुपेला, नेवई ,छावनी,बोरी में पदस्थ आरक्षक व प्रधानआरक्षकों को भी लाइन भेजा गया है। जिसमें तीन सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर शामित मिश्रा,विनोद सिंह के अलावा प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, चंद्रशेखर बंजीर,आरक्षक अनूप शर्मा संतोष गुप्ता,शमीम खान पन्नेलाल,अमित दुबे,जुनैद सिद्दीकी, खुर्रम बख्श, विक्रांत यदु, शाहबाज खान शामिल है।
इस आदेश की सूचना आईजी दुर्ग रेंज सभी राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक सभी चौकी प्रभारी थाना प्रभारी दुर्ग स्टोनों को भेजी गई है।।

You may have missed