March 11, 2026

दुर्ग जिले में उच्च रक्त चाप और मधुमेह के मरीजों को आभा I’d के साथ कार्ड दिया जाता है जिससे कि मरीजों का फॉलोअप अच्छे से हो सके

IMG-20250517-WA0018

आभा I’d को लेकर दुर्ग जिले की तारीफ WHO ने भी अपने वेबसाइट में तारीफ की
साथ ही आभा id बने मरीजों के फॉलोअप में दुर्ग पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान है

आज यानी 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) है. डॉ उर्विन शाह राज्य WHO ऑफिसर ने बताया इस खास दिन हमें थोड़ी देर थमकर अपने शरीर की उन तमाम रक्त वाह‍िकाओं के बारे में सोचना चाहिए. कैसे वो दिन रात हमारे लिए काम कर रही हैं. क्या हम उनसे उनका हाल पूछ पाते हैं. कहीं न कहीं इस हाल पूछने की ही उम्मीद से शायद इस बार वर्ल्ड हाइपरटेंशन का थीम ‘अपने ब्लड प्रेशर को सही तरीके से मापें, इसे कंट्रोल करें, और लंबा जीवन जिएं (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer)’ रखा गया है.

कविता चंद्राकर NCD सलाहकार ने बताया कि
हाइपरटेंशन को उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) भी कहा जाता है। यह वह स्थिति है जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव लगातार बहुत अधिक होता है। हाइपरटेंशन के कारण दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। हर साल विश्व हाइपरटेंशन डे 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन के खतरे, लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करना होता है। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है,

अतुल शुक्ला WHO सलाहकार ने बताया कि आज जिला दुर्ग अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य संस्थाओ मे ‘world hypertension day’ मनाया गया| जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगो मे समय मे स्वास्थ्य की जाँच कराकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करना, साथ ही स्वस्थ आहार एवं नियमित व्यायाम द्वारा स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना है|

You may have missed