दुर्घटना में घायल एएसआई के परिजनों से मिले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग
* *परिजनों को दी गई सांत्वना एवं विभाग से हर संभव मदद का दिया गया आश्वासन *

*दिनांक 18.5.2025 को गदा चौक सुपेला के पास थाना सुपेला से सहायक उप निरीक्षक अमर दास गंगराले* द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान *बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07/CW- 8607 की महिला चालक इशिता राजपूत एवं पीछे बैठे राकेश उपाध्याय के द्वारा घड़ी चौक से गदा चौक की ओर से आते हुए वाहन से सउनि गंगेले को ठोकर मारा गया,* गिरने से *गंगेले के सिर के पीछे चोट लगा है उल्टी होने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया ।*
कर्तव्य के दौरान दुर्घटना से एएसआई गंगले के घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर *संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल अस्पताल पहुचे जहाँ डॉक्टरों से एएसआई गंगेले के उपचार की जानकारी ली गई एवं गंगेले के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव बेहतर उपचार का सांत्वना और इस हेतु जो भी आवश्यक होगा विभागीय मदद का भी आश्वासन दिया गया ।*