आज सिख यूथ सेवा समिति भिलाई के द्वारा पुनः एक कन्या का विवाह करवाया गया।
आज सिख यूथ सेवा समिति भिलाई के द्वारा पुनः एक कन्या का विवाह करवाया कन्या के घर पर दो छोटी बहनें मां और एक भाई है जो की मानसिक रोगी है समिति के पास खुर्सीपार बेबे नानकी गुरुद्वारा साहिब मैं फार्म जमा किया गया जिसका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा वेरीफिकेशन के पश्चात संस्था के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह के द्वारा समिति के कोर ग्रुप में सहमति के साथ 150 लोगो के खाने की सेवा , लावा फेरे की सेवा और उपहार स्वरूप सिलाई मशीन देने निर्णय लिया जिसे आज दिनांक 20/05/2025 को बेबे नानकी गुरुद्वारा साहिब खुर्सीपार के सहयोग से संपूर्ण किया समिति के इस नेक कार्य के लिए गुरुद्वारा कमेटी और शादी मैं आए समस्त लोगों ने समिति की तारीफ की ।

समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि यूथ सिख सेवा समिति भिलाई का ये उद्देश्य है कि भिलाई मैं रहने वाले कोई भी सिख परिवार अपनी बेटी की विवाह करने मैं सक्षम नहीं है तो अपने नजदीकी किसी भी गुरुद्वारा साहिब मैं समिति के द्वारा दिया फॉर्म भरके जमा करदे यदि फॉर्म मैं दी गई जानकारी सही पाई गई तो बेटी की शादी की संपूर्ण जवाबदारी समिति की होगी ।
बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी , उपाध्यक्ष हरनेक सिंह , महासचिव जसवंत सिंह सेनी , कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह , सचिव तरलोचन सिंह , सचिव हरपाल सिंह , खेल खुद समिति से हरजिंदर सिंह , विवाह समिति से सर्वजीत कौर , परमजीत कौर, कुलवंत कौर , सलविंदर कौर , रसपाल कौर ,रानी कौर और संतोष कौर मौजूद थे ।