June 5, 2026

रायपुर नगर निगम द्वारा 28 मई अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला निगम मुख्यालय में सुबह 10ः30 बजे आयोजित

IMG_20230324_145032_590

*महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ डाॅ. मोनिका पाठक सहित महिला पार्षद, महिला अधिकारी, महिलाएं सम्मिलित होंगी

 
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर दिनांक 28 मई 2025 को सुबह 10ः30 बजे मासिक धर्म स्वच्छता एवं सेनेटरी अपशिष्ट का पृथककरण के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ डाॅ. मोनिका पाठक के विषिष्ट आतिथ्य में किया गया है। जिसमें नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, नगर निगम रायपुर की समस्त महिला पार्षदगण, महिला अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित नगरवासी महिलाएं उपस्थित रहेंगी। कार्यशाला में महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा रेड डाॅट अभियान का पोस्टर विमोचन किया जायेगा। नगर निगम रायपुर द्वारा 28 मई 2025 को सुबह 10.30 बजे आयोजित जागरूकता कार्यशाला में समय पर उपस्थित रहने हेतु सभी महिला पार्षदो, अधिकारियों, कर्मचारियों, नगरवासी महिलाओं से अपील की गई है।