March 8, 2026

दीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले शातिर तीन शराब तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20250606-WA0014
  • अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध *विशेष अभियान के तहत् End To End कार्यवाही में एक आरोपी लांजी मध्यप्रदेश एवं दूसरा आरोपी बस्तर से गिरफ्तार* 
  • आरोपियों तक पहुंचने हेतु पुलिस ने 20 पेटी एप्पी फ्रीज का किया उपयोग* 

स्मृति नगर (थाना सुपेला) : आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹200000/- की 48 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (मध्य प्रदेश निर्मित ), एक इनोवा कार एक कार टोएटा एवं 02 मोबाईल आई. फोन, 02 मोबाईल ओप्पो कंपनी,जप्त सम्पत्ति की क़ीमत लगभग 30,52,000 रू*

*नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान* मुखबीर से सूूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति *इनोवा कार में मध्य प्रदेश से शराब लाकर बस्तर जगदलपुर में ब्रिकी करता है।* सूचना पर टीम गठित कर *स्मृतिनगर स्थित मनोहर चाय के बाजू में मेन रोड़ पर एक किराये के मकान में दबिश दिया गया* , जहां पर *शौर्य सिंह नामक व्यक्ति मिला जिसके पास इनोवा कार CG 07 AX 8919, एक कार टोएटा DL 7 CG 6675 में कुल 46 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया* । बरामद शराब के संबंध में पूछताछ किये जाने पर *म.प्र. से लाकर लोहाण्डीगुड़ा बस्तर में ले जाकर ब्रिकी करना बताया । थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 654/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।*

शराब तस्करी करने वालों पर नकेल कसने हेतु END TO END कार्यवाही करते हुए *आरोपी शौर्य सिंह को पुलिस के द्वारा सादी वर्दी में लांजी रोड़ काली माटी ले जाकर पूर्व की भांति शराब लेने हेतु फोन कराया गया तो रामनिवास राव काली माटी पास आया और इनोवा गाड़ी को देखकर पैसा एवं गाड़ी का चाबी लेने इनोवा के पास आया, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया* । अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी भाग गए । *रामनिवास रावत से पूछताछ करने पर शौर्य सिंह को शराब देने हेतु गाड़ी लेने आना बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है ।

*शौर्य सिंह को साथ लेकर कोण्डागांव के पास गये और पुलिस पार्टी के द्वारा इनोवा कार में 20 पेटी एप्पी फ्रीज* को रख कर चादर से ढका गया था जिसे देखकर *शराब खरीदी करने वाला तुलसी सेठिया इनोवा कार के पास आया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया* । पूछताछ पर एक सप्ताह पूर्व *शौर्य सिंह से 30 पेटी गोवा शराब खरीदी करना बताया जिसमें से 02 पेटी शराब को अपने घर में रखना बताया है जिसे जप्त किया गया है ।* *गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है* ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, प्रआर अनुप सिंह, आरक्षक सविन्दर सिंग, हर्षित शुक्ला, कमल परगनिहा, निरीक्षक तापेश नेताम सायबर थाना प्रभारी दुर्ग रेंज, थाना प्रभारी भानपुरी निरीक्षक हर्ष धुरंधर जिला बस्तर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी-

1- शौर्य सिंह सेक्टर 07, जिला दुर्ग

2- रामनिवास रावत थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर (म.प्र)

3- तुलसीराम सेठिया, निवासी लोहड़ीगुड़ा थाना भानपुरी़ जिला बस्तर

You may have missed