March 9, 2026

मौसम लेगा यू-टर्न – पड़ेगी भीषण गर्मी, पांच राज्यों में लू का अलर्ट…

images (8)

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा, पांच राज्यों में 9-10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में भी अगले तीन से चार दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। महाराष्ट्र में फिलहाल बारिश हो रही है।

लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। अभी भीषण गर्मी और कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले चार-पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वर्तमान में तापमान सामान्य से कम है। इसके अलावा, पांच राज्यों में 9-10 जून को लू चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दक्षिण भारत में अगले तीन से चार दिनों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 9 जून को लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10 जून को लू चलने की संभावना है।

दक्षिण भारत में फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में अगले तीन से चार दिनों के बाद मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि, अगले तीन से चार दिनों में राज्य में 2-4 डिग्री तापमान बढ़कर 43 से 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

महाराष्ट्र में झमाझम बारिश

महाराष्ट्र में फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मुंबई में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से महाराष्ट्र के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

 

 

 

You may have missed