मिलेगी लू से राहत, 12 से 15 जून तक होगी भयंकर बारिश…
नई दिल्ली: गर्मी से नहीं मिल रही राहत. मौसम विभाग ने आज लू के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट. अगले दो दिन और सताएगी गर्मी. 12 जून के बाद गर्मी से थोड़ी सी राहत की संभावना. 12 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा और छा सकते हैं आंशिक बादल.13 जून के लिए जारी किया गया है येलो अलर्ट.14 जून को हल्की बारिश की संभावना मिल सकती है. लू से राहत गर्मी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी खराब श्रेणी में दर्ज. मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जून के बीच दक्षिण भारत में तेज मानसूनी बारिश की संभावना. इसके साथ ही उत्तर भारत में मानसून के आने के आसार. दिल्ली में मानसून 28 29 जून तक आने की उम्मीद . दिल्ली में समय से पहले एक-दो दिन पहले मानसून की एंट्री की संभावना.