March 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवा घंटे तक खड़े रहकर विदेश दौरे से लौटे सांसदों की सुनी बात…

images (12)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने मंगलवार को विदेश दौरे से लौटे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। यह दल विदेश में पहलगाम हमले की वास्तविकता प्रस्तुत करने गया था।

प्रधानमंत्री ने सवा घंटे तक खड़े रहकर सभी सांसदों की बात सुनी। उन्होंने हर सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। अतुल गर्ग ने बताया कि यूएई की यात्रा के दौरान वहां के अधिकारियों ने कहा कि भारत पर हमला यूएई पर हमले के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान को इस्लाम का दुरुपयोग नहीं करने देंगे।

लियोन की यात्रा भी महत्वपूर्ण रही। यहां 75 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस देश ने भारतीय सांसदों को अपनी संसद में आमंत्रित किया। लियोन की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर भारत पर हुए हमले की निंदा की और भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।