March 7, 2026

वर्षाकाल में जलजनित रोगों के रोकथाम हेतु महापौर, जलकार्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश…

IMG_20230324_145032_590

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिष्नरों को वर्षाकाल में जलजनित रोगों के रोकथाम हेतु जोन स्तर पर आवष्यक कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिये है। जोन में स्थापित हैण्ड पंप, पावर पम्पों का डिसइन्फेक्शन का कार्य सोडियम हाइपोक्लोराइट या ब्लीचिंग पावडर का उपयोग कर प्रथम चरण दिनांक 25 जून 2025, द्वितीय चरण 10 जुलाई 2025 एवं तृतीय चरण 30 जुलाई 2025 तक कुल 3 चरणो में किया जावें। जोन में स्थापित हैण्ड पंप, पावर पम्पों के जल नमूने का भी गुणवत्ता परीक्षण नियमित रूप से कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। प्रत्येक मंगलवार को जोन स्तर पर जल विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जावें। जोन में स्थापित सार्वजनिक नल, हैण्ड पंप, पावर पंप के प्लेटफार्म पर संधारण कार्य तत्काल अनिवार्य रूप से किया जावें। जिन क्षेत्रों में पाईपलाईन नालियों के मध्य से गुजरी हुई हो या जिस पाईपलाईनों में इन्टरकनेक्शन किया गया हो उसे 7 दिवस के भीतर चिन्हित कर यदि उसमें कोई लिकेज हो तो ठीक करा लेवें । उच्चस्तरीय जलागार में न्यूनतम 1.0 पीपीएम रेसिड्यूअल क्लोरीन मिलना अनिवार्य है। यदि किसी जलागार में नहीं मिल रहा हो तो इसकी सूचना फिल्टर प्लांट को तत्काल देवें तथा तत्कालीन रूप से सप्लाई के आधा घंटा पूर्व उस उच्च स्तरीय जलागार में पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराईट डालें। जलजनित रोगों के रोकथाम हेतु जोन के समस्त कार्यरत् फील्ड अधिकारी, कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत रखा जावें। जोन स्तर पर जल संबंधी शिकायतों का पंजी संधारण कर प्रभारी अधिकारी द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निराकरण किया जावे।