जोन 8 में पार्षदों की बैठक जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन कमिश्नर सहित बैठक लेकर अवैध कब्जोँ, अवैध निर्माणों पर तत्काल कार्यवाही करने कहा..
रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 8 कार्यालय में जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पार्षद सर्वश्री सन्दीप साहू, भगतराम हरवंश, महेन्द्र औसर, अमन सिंह ठाकुर, अर्जुन यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने अधिकारियों को जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डो में अवैध निर्माणों और अवैध कब्जोँ पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
