Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

26
0

रायपुर 26 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक में शहीद अमर जवानों, महात्मा गांधी और झाड़ा सिरहा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोंदेवी नेताम, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दरराज, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।