September 6, 2026

हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी…

images (8)

हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट SG 2696 फ्लाइट, जो हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, तकनीकी समस्याओं के कारण वापस लौटी और आरजीआई हवाई अड्डे पर उतरी।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट अचानक वापस लौट आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरी उसके कुछ समय बाद ही फ्लाइट राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस आ गई. पता चला है कि कुछ तकनीकी खामी के चलते स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 2696 वापस लौटी है.

इस मामले पर स्पाइसजेट की तरफ से बयान भी जारी किया गया है. एयरलाइन कंपनी ने बताया कि 19 जून, 2025 को हैदराबाद-तिरुपति उड़ान संचालित करने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान में टेक-ऑफ के बाद AFT बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर रोशनी आ रही थी. पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा. एहतियात के तौर पर, पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया. विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया है. विमान ने आपातकालीन लैंडिंग नहीं की. तिरुपति की आगे की यात्रा संचालित करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है.

You may have missed